प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि हेल्पडेस्क के माध्यम से जरूरतमंदों को पर्याप्त भोजन प्रदाय किया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न माध्यमों से प्रतिदिन लाखों व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। उचित मूल्य राशन का उठाव 95 प्रतिशत है। इसके अलावा, प्रदेश के बाहर फंसे प्रदेश के लोगों को भी खाद्यान्न एवं भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। सूरत, गोवा, पुणे में प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। उनके मध्यप्रदेश में रह रहे परिवारों का भी ध्यान रखा जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें खाद्य सामग्री, दवाएँ आदि दिलवाई जा रही हैं।
लाखों लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन